मंडप से पहले गर्लफ्रेंड ने बताया राज, दुल्हन ने दूल्हे को भिजवाया हवालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें एक दूल्हे की बारात निकलने वाली थी, लेकिन वह मंडप के बजाए सीधे हवालात पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, मामला गर्लफ्रेंड को धोखा देकर किसी और लड़की से शादी करने का है। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें एक दूल्हे की बारात निकलने वाली थी, लेकिन वह मंडप के बजाए सीधे हवालात पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, मामला गर्लफ्रेंड को धोखा देकर किसी और लड़की से शादी करने का है। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। जलसो गांव के 26 साल के चिरंजीवी वर्मा के रामपुर चौकी क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों दो साल से एक-दूसरे को प्यार करते थे। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि, आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच उसकी शादी कहीं और तय हो गई और उसने दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला कर लिया।

चिरंजीवी वर्मा की 10 मई को बारात निकलने वाली थी। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड को उसकी शादी के बारे में पता चल गया। वह सीधे आरोपी की होने वाली दुल्हन के घर गई और आरोपी की सच्चाई बता दी। उसने बताया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था। झूठा वादा करके वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब होने वाली दुल्हन को यह सच्चाई पता चली तो उसने भी शादी करने से इंकार कर दिया और शादी टूट गई।

इस बीच आरोपी की गर्लफ्रेंड ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। युवती ने बताया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरेापी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: अब यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा भारी, सरकार ने नया आदेश किया जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात