अयोध्या: रेलगाड़ी के इंजन से टकरा कर बाइक जलकर हुई राख, जान बचाकर भागा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या जनपद के रुदौली रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की दोपहर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। यहाँ फाटक बंद होने के बावजूद एक बाइक सवार लाइन पार कर रहा था। अचानक ट्रेन आ गई, जिससे वह टकरा गया। बाइक ट्रेन के इंजन में फंस कर लगभग एक किमी आगे तक …

अयोध्या। अयोध्या जनपद के रुदौली रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की दोपहर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। यहाँ फाटक बंद होने के बावजूद एक बाइक सवार लाइन पार कर रहा था। अचानक ट्रेन आ गई, जिससे वह टकरा गया। बाइक ट्रेन के इंजन में फंस कर लगभग एक किमी आगे तक चली गई।

थोड़ी देर बाद बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि सवार ने पहले ही कूदकर जान बचा ली थी। आरपीएफ चौकी प्रभारी रुदौली शिवानन्द यादव ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। शिवानंद यादव ने बताया कि घटना मंगलवार की दोपहर 3:22 की है।

8103 अप टाटा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन रुदौली रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रेन के इंजन में हीरो-होंडा मोटरसाइकिल नंबर यूपी 42 डब्ल्यू-8837 फंस गई। बाइक किसी जावेद के नाम पंजीकृत है। 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।घटना की सूचना पाकर रुदौली कोतवाल शशिकांत यादव भी रेलवे स्टेशन रुदौली पहुँचे।

पढ़ें-सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन का इंजन प्लेटफार्म से टकराया

संबंधित समाचार