बिजनौर: बिजली के तारों में उलझकर गिरा युवक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/ हल्दौर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की सड़क पर पड़े बिजली के तार से उलझकर गिरने से मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहरान मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव …

बिजनौर/ हल्दौर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की सड़क पर पड़े बिजली के तार से उलझकर गिरने से मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहरान मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

गांव पौटा गांवड़ी निवासी योगेंद्र उर्फ डबलू सोमवार सुबह झालू के पास सुंदरपुर गांव में अपने साढ़ू के पुत्र के रिश्ते में गया था। शाम को वह अपने घर वापस आ रहा था। इस दौरान गांव गडाना के पास आंधी से पेड़ और बिजली के तार टूटे पड़े थे। योगेंद्र अंधेरे के बीच बिजली के तारों मे उलझ कर सड़क पर गिर गया, जिससे उसरी मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से उसकी शिनाख्त कराई और उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। योगेंद्र के परिवार मे पत्नी, एक पुत्री और पुत्र हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : साहब! समझौता नहीं करूंगी, पति से लडूंगी केस

संबंधित समाचार