बस्ती: यूपी एसटीएफ ने दो करोड़ रुपए की स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। बस्ती कोतवाली पुलिस और एसटीएफ यूनिट लखनऊ की संयुक्त टीम ने दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो नेपाल से मादक पदार्थों को लाकर प्रदेश भर में सप्लाई करते थे। इन आरोपियों का लिंक लखनऊ राजधानी के अगल-बगल के जनपदों बाराबंकी, अयोध्या, सीतापुर सहित अन्य जिलों में था। टीम ने आरोपियों के पास …

बस्ती। बस्ती कोतवाली पुलिस और एसटीएफ यूनिट लखनऊ की संयुक्त टीम ने दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो नेपाल से मादक पदार्थों को लाकर प्रदेश भर में सप्लाई करते थे। इन आरोपियों का लिंक लखनऊ राजधानी के अगल-बगल के जनपदों बाराबंकी, अयोध्या, सीतापुर सहित अन्य जिलों में था। टीम ने आरोपियों के पास से दो करोड़ की स्मैक बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाने और एसटीएफ यूनिट लखनऊ और गोरखपुर की संयुक्त टीम ने टोल प्लाजा के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बिहार के पचभेड़िया निवासी छबीला यादव और बाराबंकी निवासी मोहम्मद हसीब के रुप में हुई है।

इनके कब्जे से एक किलो 44 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक कार, दो मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड और 15 हजार रुपये नगद बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी और उनके गिरोह में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 1090 चौराहे पर कार की छत को शोहदों ने बना रखा था डांस फ्लोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडिओ

संबंधित समाचार