सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- लोगों की कमाई लूटने वाली भाजपा हर देशवासी की गुनहगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट ने बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की कमाई लूटने वाली भाजपा हर देशवासी की गुनहगार बन गई है। पायलट ने ट्वीट किया,‘‘केंद्र सरकार के दिशाहीन और विफल शासन में महंगाई और बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन नये …

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट ने बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की कमाई लूटने वाली भाजपा हर देशवासी की गुनहगार बन गई है। पायलट ने ट्वीट किया,‘‘केंद्र सरकार के दिशाहीन और विफल शासन में महंगाई और बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन नये रिकॉर्ड बना रही है। अप्रैल माह में थोक महंगाई दर 15.08 फीसदी दर्ज किये जाने के साथ ही देश में मंहगाई 24 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।’’

उल्लेखनीय है कि खाद्य वस्तुओं से लेकर हर चीज के महंगा होने के कारण थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 15.08 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। पायलट ने कहा कि लोगों की कमाई और बचत लूटने वाली भाजपा हर देशवासी की गुनहगार बन चुकी है।

ये भी पढ़ें- किसानों का प्रदर्शन अनुचित, अवांछनीय: भगवंत मान

 

संबंधित समाचार