अमरोहा : भाजपा नेता की स्कॉर्पियो से ईको की भिड़ंत में तीन घायल
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भाजपा नेता की स्कॉर्पियो और ईको की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ईको सवार तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अलीगढ़ लिंक मार्ग पर तीसरे मिल के पास हसनपुर …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भाजपा नेता की स्कॉर्पियो और ईको की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ईको सवार तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अलीगढ़ लिंक मार्ग पर तीसरे मिल के पास हसनपुर दिशा की ओर से जा रही ईको और सामने से आ रही भाजपा नेता की स्कार्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। ईको में बैठी कृष्णा, धर्मवीर और शशि घायल हो गए। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो में भाजपा हसनपुर के मंडल महामंत्री संजय राणा भी मौजूद थे। इस दौरान घंटों तक अलीगढ़ लिंक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर धर्मवीर और कृष्णा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया गया है कि ईको सवार गांव करनखाल में दावत खाकर अपने घरों को लौट रहे थे। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजन और भाजपा नेता में समझौता हो गया। कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर सोमपाल सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : राजस्व टीम ने पांच गांवों में चलाया वसूली अभियान, वसूले 7.05 लाख
