रामपुर : क्रेशर गार्ड से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
रामपुर, अमृत विचार। मामूली बात पर दबंगों ने स्टोन क्रेशर के गार्ड को लाठी डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर लहुलुहान कर डाला। पुलिस ने घायल के पिता की और से दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया है। बिहार जिले के मुजफ्फरपुर थाना सरईया …
रामपुर, अमृत विचार। मामूली बात पर दबंगों ने स्टोन क्रेशर के गार्ड को लाठी डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर लहुलुहान कर डाला। पुलिस ने घायल के पिता की और से दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया है।
बिहार जिले के मुजफ्फरपुर थाना सरईया गांव बाघनगरी हाल निवासी पट्टीकला भारतीयम स्टोन क्रेशर निवासी अन्नू कुमार स्टोन क्रेशर पर गार्ड की नौकरी करता है।तीन दिन पूर्व गार्ड रात को स्टोन क्रेशर पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान घोसीपुरा निवासी सैफ अली व अब्दुल समद आ गए।गार्ड से गाली गलौच शुरुकर दी। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट शुरुकर दी।
तब मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करा दिया। तब उक्त लोग चले गए। बाद में दबंग अपने साथियों के साथ हाथों में लाठी डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर आ गए। लाठी डंडो व धारदार हथियारों से गार्ड पर हमलाकर लहुलुहान कर दिया।शोर शराबा सुनकर अन्य लोग आ गए तब दबंग जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए।घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।चिकित्सक ने घायल कीहालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर किया है।पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
ये भी पढ़ें:- अंग्रेजों की राह पर चलते हुए भाई को भाई से लड़वा रही भाजपा- सुशील गुप्ता
