शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती अयोध्या पहुंचे, रामलला का दर्शन कर निर्माण कार्य देखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज बुधवार को अयोध्या पहुंचे। प्रयाग से यहां पहुंचे शंकराचार्य ने रामलला का दर्शन – पूजन किया। इसके बाद श्रीराम मंदिर निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। शंकराचार्य मंदिर निर्माण की प्रगति से संतुष्ट दिखे। शंकराचार्य ने कुछ देर के लिए कारसेवकपुरम भी गए। …

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज बुधवार को अयोध्या पहुंचे। प्रयाग से यहां पहुंचे शंकराचार्य ने रामलला का दर्शन – पूजन किया। इसके बाद श्रीराम मंदिर निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। शंकराचार्य मंदिर निर्माण की प्रगति से संतुष्ट दिखे।

शंकराचार्य ने कुछ देर के लिए कारसेवकपुरम भी गए। वहां कुछ देर विश्राम के बाद सीधे मणिराम दास छावनी गए, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम की जानकारी ली।

उन्होंने तीर्थक्षेत्र अध्यक्ष के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की। इस दौरान उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह, पवन तिवारी बबलू आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें-अयोध्या: कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम व दीपेंद्र हुड्डा ने लिया रामलला का आशीर्वाद, कहा- ताजमहल व कुतुबमीनार हिंदुओं को दे सरकार

संबंधित समाचार