मुरादाबाद : सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी थानाक्षेत्र में गुरुवार को सुबह मुरादाबाद- चंदौसी बाईपास पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार दोनों दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। बुलेट सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जहां उसकी भी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी थानाक्षेत्र में गुरुवार को सुबह मुरादाबाद- चंदौसी बाईपास पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार दोनों दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। बुलेट सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जहां उसकी भी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे कुंदरकी में मुरादाबाद- चंदौसी बाईपास पर हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार डीसीएम ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड फरार हो गया। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतकों की पहचान आजाद उर्फ मोनू (18) और नमन(20) के रूप में हुई है। दोनों बिलारी थानाक्षेत्र के अलादादपुर देवा गांव निवासी थे।। दोनों अच्छे दोस्ते थे। तीनों युवक बुलेट पर सवार होकर मझोला थानाक्षेत्र में लाकड़ी फाजलपुर स्थित निर्यात फर्म में काम पर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि दोनों के शव कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। तीसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन पुलिस के कब्जे में है। फरार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: पाकबड़ा में बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटी युवक की बाइक
