पुरी: दो साल के बाद भगवान जगन्नाथ का स्नान अनुष्ठान देखने की श्रद्धालुओं को मिली अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुरी। ओड़िशा के पुरी में दो साल के बाद श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ एवं उनके भाई -बहन को स्नान कराने के धार्मिक उत्सव को देखने की अनुमति दी गयी है । 12 वीं शताब्दि में निर्मित इस मंदिर के बाहर 14 जून को इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा । स्नान यात्रा में जनभागीदारी …

पुरी। ओड़िशा के पुरी में दो साल के बाद श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ एवं उनके भाई -बहन को स्नान कराने के धार्मिक उत्सव को देखने की अनुमति दी गयी है । 12 वीं शताब्दि में निर्मित इस मंदिर के बाहर 14 जून को इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा । स्नान यात्रा में जनभागीदारी की अनुमति देने का निर्णय जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने सेवादारों के साथ एक बैठक के बाद लिया।

पिछले दो वर्षों से, कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच, श्रद्धालुओं को ‘स्नाना यात्रा’ में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। एसजेटीए के अधिकारी दुर्गा दास महापात्र ने बताया कि इस बार श्रद्धालु 14 जून को ग्रैंड रोड से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, भगवान सुदर्शन और देवी सुभद्रा के साथ-साथ स्नान वेदी के दर्शन कर पाएंगे।

उसी दिन इन देवताओं को ‘हाती भेस’ (हाथी पोशाक) से सजाया जायेगा । हालांकि, एसजेटीए ने अभी तक एक जुलाई को रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी पर कोई फैसला नहीं किया है ।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: ASI ने औरंगजेब के मकबरे को पांच दिन के लिए किया बंद

 

 


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा