मोबाइल में बात करते समय गिरी बिजली, युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धमतरी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम तितुरगहन में आंधी तूफान के बीच पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल से बात करते वक्त 14 वर्षीय बालक के ऊपर बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार डोमेश्वर साहू 14 …

धमतरी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम तितुरगहन में आंधी तूफान के बीच पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल से बात करते वक्त 14 वर्षीय बालक के ऊपर बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार डोमेश्वर साहू 14 वर्ष बुधवार को गांव में बंदर की मौत होने पर अपने साथियों के साथ अंतिम संस्कार के लिए तालाब की ओर गया था।

शाम को अचानक तेज आंधी तूफान और पानी शुरू हो गया। बचने के लिए वह पीपल पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी किसी से मोबाइल पर बात करने लगा। उसी समय गाज गिरने से उसकी चपेट में आ गया। जिससे दाहिना हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के लिए उसे यहां धमतरी के निजी अस्पताल लाया गया जहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौत, छह लोग गभीर घायल