बहराइच: शिक्षिका को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, शव नहर में फेंका, पति समेत दो गिरफ्तार
बहराइच। कैसरगंज विकासखंड में प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका की उसके पति ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर बाराबंकी में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 100 को 50 किलो के वजन लोहे के बेलन में बांधकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति और सहयोगी को गिरफ्तार कर …
बहराइच। कैसरगंज विकासखंड में प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका की उसके पति ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर बाराबंकी में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 100 को 50 किलो के वजन लोहे के बेलन में बांधकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति और सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी तक शिक्षिका का शव बरामद नहीं हुआ है।
कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र झीझक गांव निवासी सुरभि गुप्ता (32) पुत्री अशोक गुप्ता जनपद के कैसरगंज विकासखंड में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। सहायक अध्यापिका का विवाह लखनऊ जनपद के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के निवाजगंज मोहल्ला निवासी सौरभ अग्रवाल पुत्र श्याम स्वरूप के साथ वर्ष 2012 में हुआ था। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति पत्नी में अनबन हो गई थी। जिस पर पत्नी कैसरगंज में कमरे का किराया लेकर रहती थी।

उन्होंने बताया कि इधर चार माह से पति-पत्नी में पुनः बोलचाल शुरू हुई। लेकिन पति अपनी पत्नी को ठिकाने लगाने की फिराक में था। आठ मई को पति सौरभ ने पत्नी को लखनऊ के बहाने बाराबंकी जनपद में बुलाया। फैजाबाद लखनऊ बाईपास पर बाराबंकी में सुरभि गुप्ता के पति और उसके सहयोगी अरशद पुत्र इजहार लखनऊ जनपद के चौक थाना क्षेत्र के मोहल्ला झवाई टोला निवासी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष दद्दन सिंह और एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी ने आरोपियों को लखनऊ मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मृतक शिक्षिका के जूते, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और अन्य सामान बरामद कर लिया है। दोनों ने हत्या की बात को भी स्वीकार किया है।
लोहे के बेलन में बांधकर गिराया शव
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हत्याकांड का पता ना लगे, इसके लिए पति और सहयोगी ने शिक्षिका की हत्या की। इसके बाद शव को लोहे के तार से 50 किलो के बेलन में बांधकर नहर में गिरा दिया। अभी तक शिक्षिका का शव बरामद नहीं हुआ है।
अपहरण का दर्ज था मुकदमा
थाना दद्दन सिंह ने बताया कि 8 मई को शिक्षिका गायब हुई थी। शिक्षिका का कोई पता न लगने पर उसके पिता अशोक गुप्ता ने थाने पहुंचकर पति, सास और ननद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कैसरगंज थाने में दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें:-शिक्षक ने शिक्षिका को गोली से उड़ाया, मौत
