नवनिर्वाचित विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम कल से, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन व ई-विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 मई से शुरू होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी आदि मौजूद रहेंगे। …

लखनऊ। विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन व ई-विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 मई से शुरू होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी आदि मौजूद रहेंगे।

विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि विधानभवन के तिलक हाल में आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को संसदीय परंपराओं, नियमों, कार्यविधियों आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन भी प्रबोधन कार्यक्रम होगा। दोपहर बाद सभी विधायकों को ई-विधानसभा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बता दें कि ई-विधानसभा प्रणाली के तहत विधानसभा को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ करने का फैसला लिया जा चुका है। 23 मई से शुरू हो रहे बजट सत्र में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। विधायकों को उनकी सीट पर ही टैबलेट मुहैया कराए जाएंगे। सदन की बैठक की कार्यवाही ऑन लाइन होगी। इसका सजीव प्रसारण फेसबुक व यूट्यूब पर भी कराया जाएगा।

यह भी पड़े:-वर्ष 2023 तक सभी विधानमंडलों की कार्यवाही एक मंच पर लाने के प्रयास: ओम बिरला

संबंधित समाचार