असम में बाढ़ से मचा हाहाकार: राहुल गांधी ने नेताओं, कार्यकर्ताओं से की लोगों की मदद करने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया। श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, “असम में भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया। श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, “असम में भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और राहत कार्यों में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।

” उल्लेखनीय है कि असम के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, असम के 27 जिलों में 6.6 लाख लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। कम से कम नौ लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गिरा, तीन मजदूर निकाले गए, 10 अब भी फंसे

संबंधित समाचार