कमलनाथ ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, प्रदेश सरकार पर ‘इवेंट’ में व्यस्त होने का लगाया आरोप
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर सिर्फ ‘इवेंट’ में व्यस्त होने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति कहां पहुंच चुकी है। उन्होंंने सिवनी, मंडला, खरगोन, सेंधवा, नीमच, राजगढ़, गुना और ग्वालियर में …
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर सिर्फ ‘इवेंट’ में व्यस्त होने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति कहां पहुंच चुकी है। उन्होंंने सिवनी, मंडला, खरगोन, सेंधवा, नीमच, राजगढ़, गुना और ग्वालियर में हाल ही में घटी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश भर में प्रदेश रोज़ शर्मसार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘सरकार का ध्यान सिर्फ़ इवेंट, आयोजन में, लोगों को सुरक्षा देने में सरकार नाकाम, क़ानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं।
यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ से मचा हाहाकार: राहुल गांधी ने नेताओं, कार्यकर्ताओं से की लोगों की मदद करने की अपील
