रामपुर: दुर्गनगला बाइपास पर पुलिस ने रोका आजम खां का काफिला
रामपुर, अमृत विचार। सीतापुर जेल से घर आते समय सपा विधायक आजम खां के काफिले को पुलिस ने दुर्गनगला बाइपास के पास रोक लिया। पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी और जुमे के कारण अधिक वाहन जाने के कारण जाम लग जाएगा। जिसके बाद पुलिस और आजम खां के समर्थकों के …
रामपुर, अमृत विचार। सीतापुर जेल से घर आते समय सपा विधायक आजम खां के काफिले को पुलिस ने दुर्गनगला बाइपास के पास रोक लिया। पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी और जुमे के कारण अधिक वाहन जाने के कारण जाम लग जाएगा। जिसके बाद पुलिस और आजम खां के समर्थकों के बीच नोक झोंक हो गई। आजम खां के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। उसके बाद शहर में कुछ वाहन प्रवेश किए, जबकि कई वाहन बाइपास से होकर निकले।
सपा विधायक आजम खां दो साल से ज्यादा समय से सीतापुर जेल में बंद थे। उनकी 87 मामलों में जमानत हो गई थी। एक मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट और एक रामपुर कोर्ट से जमानत होने के बाद सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। गुरुवार शाम को कोर्ट से परवाने जाने के बाद शुक्रवार सुबह को आजम खां सीतापुर जेल से अपने दोनों बेटे और समर्थकों के साथ काफिले के साथ रामपुर के लिए रवाना हो गए थे। सुरक्षा के लिहाज से शहर भर में पुलिस बल तैनात रहा। ताकि किसी प्रकार का कोई बवाल नहीं कर सके।
लेकिन सपा विधायक आजम खां के काफिले को पुलिस ने शहजादनगर थाना क्षेत्र में रामपुर नगर व बाईपास के की ओर जाने वाले मार्ग पर रोक लिया। पुलिस ने स्कूलों की छुट्टी व जुमे की नमाज के कारण अधिक संख्या में वाहन जाने से जाम लगने की आशंका जताते हुए सीमित वाहन ही शहर के अंदर से ले जाने की बात कही। जिसके बाद पुलिस और आजम खां के समर्थकों में नोक-झोंक हुई। 20 मिनट तक बहस के बाद बाद पुलिस ने आठ-दस गाड़ियों को शहर के अंदर जाने दिया। बीस से अधिक गाड़ियों को बाईपास से भेजा गया। इस बीच आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने भी हस्तक्षेप किया। आजम खां ने कहा कि क्यों परेशान किया जा रहा हैं। मौके पर मौजूद सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ने समर्थकों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी।
ये भी पढ़ें:- ज्ञानवापी और बाबरी मस्जिद में बहुत अंतर : आजम
