उन्नाव: नशे में धुत युवक ने तोड़ा शिवलिंग, पुलिस ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज/उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ गांव में नशे में धुत युवक ने लगभग 70 वर्ष पुराने शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को तोड़ दिया। ग्रामीणों को जानकारी होने पर युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार हिम्मतगढ़ गांव निवासी शिव मोहन उम्र 23 वर्ष …

नवाबगंज/उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ गांव में नशे में धुत युवक ने लगभग 70 वर्ष पुराने शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को तोड़ दिया। ग्रामीणों को जानकारी होने पर युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार हिम्मतगढ़ गांव निवासी शिव मोहन उम्र 23 वर्ष पुत्र गया प्रसाद ने मंदिर में घुसकर मूर्तियों की तोड़फोड़ की तथा मंदिर में रखी पूजा सामग्री और अन्य सामानों को मंदिर से बाहर फेंक दिया।

गांव में यह खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और युवक को मौके से पकड़ कर पीटा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह युवक पहले भी ऐसी घटनाएं कर चुका है। सूचना मिलते ही मौके पर मय फोर्स पहुंचे सोहरामऊ थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने पुनः मंदिर में पूजा अर्चना करके मूर्ति की स्थापना करवा दी तथा मौके पर मौजूद भीड़ को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सपा सांसद का बयान- ‘ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं, खत्म हो यह मुद्दा’

संबंधित समाचार