इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किये बड़े पैमाने पर जजों व रजिस्ट्रारों के तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के 251 जजों व रजिस्ट्रार की ट्रांसफर-पोस्टिंग और पदोन्नति की गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश पर डिप्टी रजिस्ट्रार सतीश कुमार पुष्कर की ओर से हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। हाईकोर्ट की ओर से इन सभी जज …

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के 251 जजों व रजिस्ट्रार की ट्रांसफर-पोस्टिंग और पदोन्नति की गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश पर डिप्टी रजिस्ट्रार सतीश कुमार पुष्कर की ओर से हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। हाईकोर्ट की ओर से इन सभी जज को तत्काल अपने नवपदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया गया है।

लखनऊ से 6 का तबादला, 5 की लखनऊ में नियुक्ति

जारी अधिसूचना के अनुसार लखनऊ से कुल 6 जज व रजिस्ट्रार का तबादला किया गया है। इनमे अविनाश सक्सेना, जितेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, राम नगीना यादव, रेखा शर्मा व पद्माकर मणि त्रिपाठी शामिल हैं। वहीं 5 जजों को स्थानांतरित करते हुए लखनऊ में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा 6 जज व रजिस्ट्रार को लखनऊ में ही एक पद से दूसरे पद पर ट्रांसफर किया गया है।

प्रिसाइडिंग ऑफीसर कहे जाएंगे चेयरमैन कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल

इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अब लखनऊ कमर्शियल कोर्ट के प्रिसाइडिंग ऑफीसर को अब चेयरमैन, कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल, लखनऊ के नाम से जाना जायेगा। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

यह भी पढ़ें:-यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, पांच आईएएस व सात पीसीएस अधिकारियों के हुये तबादले, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार