बरेली: बस पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल, चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नींद की झपकी आने से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस पलटने से आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। घायलाें को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखीमपुर-खीरी की 40 वर्षीय शफीकुल पत्नी रफीक ने बताया उसके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह बीती …

अमृत विचार, बरेली। नींद की झपकी आने से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस पलटने से आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। घायलाें को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखीमपुर-खीरी की 40 वर्षीय शफीकुल पत्नी रफीक ने बताया उसके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह बीती देर रात पति से मिलने दिल्ली जा रही थी।

इस बीच जैसे ही बस फरीदपुर के पास पहुंची। वैसे ही चालक को नींद की झपकी आ गई। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बस चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

हादसे में घायल बच्ची की मौत
बदायूं के थाना कादरचौक के गांव कदरौलिया के रहने वाले चन्द्रभान परिवार के साथ रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस बीच गजरौलिया चौराहे के पास उनकी 5 वर्षीय बेटी छाया को ईको ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान छाया ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले पति ने की आत्महत्या की कोशिश

संबंधित समाचार