आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गांधी: निर्मल खत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनको पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। गोष्ठी में उपस्थित पूर्व प्रदेश …

अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनको पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया।

गोष्ठी में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार, कुशल व दूरदर्शी प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता थे, जिन्होंने देशवासियों को 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण का शानदार सपना दिखाया ही नहीं बल्कि उसे अपने सामने ही पूरा भी किया।

एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं के उत्थान के लिए 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देना, इसके अलावा नवोदय विद्यालय की देश भर में स्थापना कर मुफ्त शिक्षा प्रदान करवाना, छात्र युवा विकास की बहुत ही क्रन्तिकारी पहल थी। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भारतीय संस्कृति, देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती से स्थापित करने के लिए राजीव गांधी ने बहुत बड़े साहसिक व ऐतिहासिक कदमों को उठाया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम के अनुसार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, उमेश उपाध्याय, राम सागर रावत, बृजेश रावत, अब्दुल हकीम, आशुतोष सिंह, शमशाद आलम, रामेंद्र त्रिपाठी ,जमील अहमद, डीएन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें- राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण को दिशा दी: राहुल गांधी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा