मुरादाबाद : हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा- धर्मस्थल यथास्थिति कानून 1991 खत्म करे सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की मान्यता ही नहीं विश्वास है कि विदेशी आक्रांता हिंदुस्तान को लूटने आए और धार्मिक स्थलों को नष्ट करने के साथ हिंदू धर्म संस्कृति केंद्रों और मंदिरों को …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की मान्यता ही नहीं विश्वास है कि विदेशी आक्रांता हिंदुस्तान को लूटने आए और धार्मिक स्थलों को नष्ट करने के साथ हिंदू धर्म संस्कृति केंद्रों और मंदिरों को नष्ट किया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि, ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी, शाही ईदगाह मथुरा, ताजमहल, अमीना मस्जिद मालदा, जामा मस्जिद अहमदाबाद समेत अनेक मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण किया गया है। कांग्रेस की तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार ने यथास्थिति धर्मस्थल कानून 1991 संसद में पारित कराया था, जिसमें श्री राम जन्म भूमि को छोड़कर देश के सभी धार्मिक स्थल 15 अगस्त 1947 आजादी से पूर्व की स्थिति में रहेंगे।

संगठन ने कहा है कि यथास्थिति धार्मिक स्थल कानून 1991 को तुरंत निरस्त किया जाए, जिससे तोड़े गए धार्मिक स्थल हिंदू समाज को प्राप्त हो सकें और उनको भव्य रुप से स्थापित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अमित अग्रवाल, रामकृष्ण रस्तोगी, रोहन सक्सेना, गौरव सैनी, मनीष कुमार, चरण सिंह, आनंद कुमार, महंत राकेश कुमार, पुजारी महेंद्र सिंह, भीम सिंह सैनी, अनिल सैनी व तेज नारायण भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मोबाइल फोन पर महिला अधिवक्ता को मिली अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार