बिल्डर को लाभ पहुंचाने के मामले में नोएडा के तत्कालीन एक्सईएन तरुण कुमार पाठक बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय नोएडा के अधिशासी अभियंता रहे तरुण कुमार पाठक को बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर नोएडा में तैनाती के दौरान बिल्डर को लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप है। अभियंता पाठक को प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने के बाद जुलाई 2021 में ही निलंबित करके विस्तृत जांच कराई गई। इसमें …

लखनऊ। विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय नोएडा के अधिशासी अभियंता रहे तरुण कुमार पाठक को बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर नोएडा में तैनाती के दौरान बिल्डर को लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप है। अभियंता पाठक को प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने के बाद जुलाई 2021 में ही निलंबित करके विस्तृत जांच कराई गई।

इसमें दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। नोएडा में विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता तरुण कुमार पाठक पर आरोप लगा था कि उन्होंने ढाई करोड़ रुपये लेकर बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए बहुमंजिला भवन में नियम विरुद्ध तरीके से बिजली का कनेक्शन दिया।

उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एम देवराज ने बताया कि निलंबित अधिशासी अभियंता पाठक पर लगे 10 आरोपों में से नौ सही पाए गए और वे सभी गंभीर प्रकृति के हैं। साथ ही उन्होंने आचरण नियमावली का भी उल्लंघन किया है। ऐसे में उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही निगम को हुए चार लाख 66 हजार 764 रुपये की वसूली भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: बर्खास्त सिपाही की हत्या, जिले में फैली सनसनी

संबंधित समाचार