शाहजहांपुर: एसओजी और सदर पुलिस को मिली कामयाबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसओजी व थाना सदर बाजार पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय चार पहिया वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित पांच अपराधियों को असलाह, कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जिसमें चोरी के चार पहिया, दो पहिया वाहनों सहित वाहनों के कटे हुए पार्ट्स बरामद हुए हैं। एसपी …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसओजी व थाना सदर बाजार पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय चार पहिया वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित पांच अपराधियों को असलाह, कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जिसमें चोरी के चार पहिया, दो पहिया वाहनों सहित वाहनों के कटे हुए पार्ट्स बरामद हुए हैं।

एसपी एस आनंद ने बताया कि सदर थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास से चैकिंग के दौरान मोहम्मद रफी, मोहम्मद फैज निवासी मोहल्ला मिरधान कस्बा व थाना फरीदपुर बरेली, हाल निवासी गली नम्बर छह पुरानी सीमापुरी गाजियाबाद, इकबाल खान निवासी मोहल्ला बारादरी थाना सदर बाजार, हाल निवासी गांव छिजारसी, हनुमान मन्दिर के पास गौतमबुद्व नगर, सलामत शाह निवासी गांव चुर्रासकतपुर थाना बीसलपुर पीलीभीत, आमिर हुसैन निवासी मोहल्ला मिरधान कस्बा व थाना फरीदपुर बरेली को गिरफ्तार किया।

जिनके पास से दिल्ली व शाहजहांपुर से चोरी की दो होंडा सिटी ,सेंट्रो कार एवं बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद हुए। गैग लीडर मोहम्मद रफी मूल रूप से कस्बा फरीदपुर, बरेली का रहने वाला है। उसकी शादी मोहल्ला बारादरी, शाहजहांपुर से हुई हैं। शादी के बाद उसके परिवारवालों ने एक मकान बारादरी में लिया था। जहां पर उसके अन्य परिजन रहते हैं।

वह भी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ यहां पर आता जाता रहता है। वैसे वह अपनी पत्नी, बच्चों व छोटे भाई फैज के साथ दिल्ली में सीमापुरी में किराये के मकान में रहता है। शाहजहांपुर आते-जाते उसकी दोस्ती इकबाल खान निवासी बारादरी से हो गई। इकबाल खान भी नोएडा में परिवार के साथ किराये पर रहने चला गया, जो आमिर हुसैन निवासी फरीदपुर को पहले से जानता था।

इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अंतरराज्यीय ई-रिक्शा चोर गैंग का खुलासा

संबंधित समाचार