अयोध्या: तेज रफ्तार स्कूटी गड्ढे में गिरी, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, दामाद गंभीर
मवई/अयोध्या। जिले के मवई थाना क्षेत्र के कामाख्या भवानी मार्ग पर बदलेपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी के गड्ढे में गिरने से उस पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों के शव को पुलिस …
मवई/अयोध्या। जिले के मवई थाना क्षेत्र के कामाख्या भवानी मार्ग पर बदलेपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी के गड्ढे में गिरने से उस पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे मवई थाना क्षेत्र के बाबा बाजार कामाख्या भवानी मार्ग पर बदलेपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी, जिस पर 3 लोग सवार थे। यह सभी भांजे की शादी से घर लौट रहे थे। रास्ते में ही स्कूटी अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे उस पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बाबा बाजार चौकी को दी।
सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल आकाश कुमार व बैजनाथ सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भिजवाया, जहां पर इलाज के दौरान स्कूटी सवार बेनी प्रसाद उम्र 45 वर्ष व रामू पुत्र बेनी प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी पठान पुरवा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति जो बेनी प्रसाद का दामाद राजेश कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र राम तीरथ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। मवई थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी संज्ञान में है।
मौके पर सिपाहियों को भेजकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। क्षति ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के उपरांत पिता-पुत्र के शवों के गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की खबर से पूरा गांव गमगीन था।
