बहराइच: ठेलिया पर जा रहे स्कूल के खाद्यान्न को ग्रामीणों ने पकड़ा, प्रधान ने दी तहरीर, सफाई में शिक्षक ने कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहिपुरवा/बहराइच। जिले के मझाव गांव के प्राथमिक विद्यालय से ठेलिया द्वारा आठ बोरी खाद्यान्न दूसरे स्थान पर ले जाते समय ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्राम प्रधान ने खाद्यान्न को पंचायत भवन में रखवाकर थाने में तहरीर दी है। विकासखंड मिहींपुरवा अंर्तगत मझाव गांव में शनिवार को ठेलिया पर सरकारी खाधान्न …

मिहिपुरवा/बहराइच। जिले के मझाव गांव के प्राथमिक विद्यालय से ठेलिया द्वारा आठ बोरी खाद्यान्न दूसरे स्थान पर ले जाते समय ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्राम प्रधान ने खाद्यान्न को पंचायत भवन में रखवाकर थाने में तहरीर दी है। विकासखंड मिहींपुरवा अंर्तगत मझाव गांव में शनिवार को ठेलिया पर सरकारी खाधान्न के आठ बोरा लदा देख ग्रामीणो को संदेह हुआ।

ग्रामीणों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह खाधान्न प्राथमिक विधालय मझाव का है। खाद्यान्न कहां जा रहा है, इसका कोई समुचित उत्तर न मिलने पर ग्रामीणों ने पकड़े गये खाद्यान्न को पंचायत भवन मझाव में रखवाकर ग्राम प्रधान के सुपर्द कर दिया। ग्राम प्रधान मझाव नरेंद्र सिंह मौर्य कहा कि ग्रामीणों की ओर से पकड़े गए खाद्यान्न की पूरी जानकारी करने के बाद जिस विद्यालय का खाद्यान्न होगा उसे वहीं पहुंचा दिया जाएगा।

ग्राम प्रधान ने थाना मोतीपुर में तहरीर देकर प्राथमिक विधालय के शिक्षक व अन्य दो सहयोगियों को सरकारी गल्ला चोरी के आरोप में नामजद किया है तथा कार्यवाही की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि गर्मियों की छुट्टी में विद्यालय में खाद्यान चोरी होने का डर रहता है। इसीलिए हो सकता है कि बचे हुये खाद्यान्न को सुरक्षित किसी स्थान पर पहुंचाया जा रहा हो। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: सरकारी अनाज की कालाबाजारी, 2 आरोपी गिरफ्तार…खाद्यान्न समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

संबंधित समाचार