रायबरेली: सिलेंडर फटने से गिरी घर की छत, मलबे में दबकर हुई युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे लउपाठक मजरे छिवलहा गावँ में गैस सिलेंडर फट जाने से हुए विस्फोट में एक ब्यक्ति का मकान जमीं दोज हो गया। जिसके मलवे में दबकर युवक सत्यप्रकाश की मौत हो गयी। क्षेत्र के लउपाठक का पुरवा गावँ में रामआसरे के घर में भैंस ब्यायी थी। उसे धोने के लिए …

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे लउपाठक मजरे छिवलहा गावँ में गैस सिलेंडर फट जाने से हुए विस्फोट में एक ब्यक्ति का मकान जमीं दोज हो गया। जिसके मलवे में दबकर युवक सत्यप्रकाश की मौत हो गयी।

क्षेत्र के लउपाठक का पुरवा गावँ में रामआसरे के घर में भैंस ब्यायी थी। उसे धोने के लिए उनका छोटा बेटा सत्य प्रकाश गैस सिलेंडर में पानी गर्म करने गया था। अनुमान है कि गैस पहले से ही खुली हुई थी। युवक ने जैसे ही पानी गरम करने के लिये माचिस जलायी वैसे ही विस्फोट हो गया जिससे घर की छतें भरभरा कर गिर गयीं। छतों के मलवे में दबकर 20 साल का युवक सत्यप्रकाश की मौत हो गयी। मौके पर कोतवाल इन्द्रपालसिंह ने मलवे को हटवाकर युवक के शव को बाहर निकलवाया है।

पढ़ें-बांदा: सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, जिंदा जला युवक

संबंधित समाचार