बरेली: परामर्श केंद्र से पत्नी के हाथों से सात वर्षीय बेटी को छीन ले गया पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पुलिस परामर्श केंद्र से महिला की गोद से उसकी बच्ची को पति व ससुर जबरन छीनकर ले गए। महिला काउंसलर के मना करने पर भी पति ने महिला से मारपीट की। पीड़िता ने इस मामले में शनिवार को पति व ससुर के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की …

अमृत विचार, बरेली। पुलिस परामर्श केंद्र से महिला की गोद से उसकी बच्ची को पति व ससुर जबरन छीनकर ले गए। महिला काउंसलर के मना करने पर भी पति ने महिला से मारपीट की। पीड़िता ने इस मामले में शनिवार को पति व ससुर के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना किला क्षेत्र के बड़ी बमनपुरी निवासी दीप्ति रस्तोगी ने बताया उसका विवाह 2014 में कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले नितिन रस्तोगी से हुआ था। दीप्ति को दहेज की मांग पूरी न करने पर कुछ समय पहले घर से निकाल दिया था। एक महीने पहले दीप्ति ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी।

गुरुवार को दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए पुलिस परामर्श केंद्र पर दीप्ति व उसके पति को बुलाया गया। आरोप है इस बीच जब समझौता कराने की बात चल रही थी। नितिन व उसके पिता ने दीप्ति से उसकी छह साल की बेटी खुशी को महिला काउंसलर के सामने ही छीन लिया। विरोध करने पर दीप्ति को मारपीट कर वह लोग बच्ची को लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: आयुक्त ग्राम्य विकास ने की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा

संबंधित समाचार