अयोध्या: घर से 200 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के राय पट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय फूल कुमारी पुत्री शिव बहादुर का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार …

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के राय पट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय फूल कुमारी पुत्री शिव बहादुर का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने मृतका फूल कुमारी के शव को उतरवाते हुए पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो फूल कुमारी ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। उसकी शादी के लिए लड़का भी परिजनों ने कहीं देखा था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।

मिल्कीपुर में 15 दिन में तीन युवतियां कर चुकी हैं आत्महत्या

1- खंडासा थाना क्षेत्र के भीखी का पुरवा गांव निवासिनी 22 वर्षीय खुशबू ने पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर की थी आत्महत्या।

2-  थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के चिखड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय कोमल पुत्री शिवकुमार ने घर की स्थिति ठीक न होने के कारण फंदा लगा दी थी जान।

3- थाना खंडासा क्षेत्र के पाराखानी पूरे दुबे गांव निवासी 19 वर्षीय नंदनी पुत्री काली प्रसाद ने फांसी लगा कर की थी आत्महत्या।

पढ़ें-अयोध्या: हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी डीसीएम, चालक गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार