बदायूं: मोदी सरकार ने गरीब कल्याण, सेवा सुशासन को आठ साल दिए: राकेश मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। केन्द्र सरकार के 30 मई को आठ वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इसके उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके सम्बंध में रविवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और सेवा सुशासन को अपने 8 …

बदायूं, अमृत विचार। केन्द्र सरकार के 30 मई को आठ वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इसके उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके सम्बंध में रविवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और सेवा सुशासन को अपने 8 वर्ष समर्पित किए हैं। ये सभी कार्यक्रम 1 से 15 जून तक आयोजित होंगे। 3 जून को ”रिपोर्ट टू द नेशन” कार्यक्रम होगा।

इसमें मीडिया के सामने केंद्र सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। 1 से 14 जून तक ”बूथ संपर्क अभियान” चलाया जाएगा जिसमें जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा एक बूथ पर 8 घंटे का प्रवास करना अनिवार्य है।

इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद, गांव में प्रभात फेरी, सामाजिक, प्रभावी, पूर्व सैनिक आदि से विशेष सम्पर्क होगा।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार ने सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास को 8 वर्ष समर्पित किए हैं। आगमी सभी अभियान एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग- अलग पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश मंत्री डीपी भारती, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, चेयरमैन दीपमाला गोयल, भाजपा महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, शैलेंद्र मोहन शर्मा चेयरमैन सुरेश राठौर, अरविंद शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता सुखदेव राठौर, शारतेंदु पाठक, केशव चौहान, अजय मथुरिया, जोगेंद्र पटेल, वीरेंद्र राजपूत, नेकपाल कश्यप, ग्रीशपाल सिंह, गौरव गुप्ता, पंकज शर्मा, आशीष शाक्य, ज्ञानेंद्र चौहान, अमित कुमार सिंह, रानी सिंह पुंडीर, मोनिका गंगवार, रीता वर्मा, हाजी सलीम, अनुज माहेश्वरी, आशीष शर्मा, तेजपाल सागर, अजय मथुरिया, कौशल शास्त्री, सहदेव सागर, दीपक गुप्ता, फैसल खान, उदयवीर दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- बदायूं: जिला अस्पताल पहुंची एसआईटी, डाक्टर से की बातचीत

संबंधित समाचार