बाराबंकी: नई बहू के आगमन पर तमाशा दिखाने आई गाड़ी में विस्फोट, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद/बाराबंकी। नई बहू के घर आगमन की खुशी में आयोजित नौटंकी तमाशा की गाड़ी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति को मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस विस्फोट को लेकर जांच में जुट गयी है। उधर विवाह समारोह वाले घर में खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं। मामला …

दरियाबाद/बाराबंकी। नई बहू के घर आगमन की खुशी में आयोजित नौटंकी तमाशा की गाड़ी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति को मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस विस्फोट को लेकर जांच में जुट गयी है। उधर विवाह समारोह वाले घर में खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं।

मामला दरियाबाद कोतवाली के सराय शाह आलम गांव का है यहां के निवासी जलील के यहां आज बहु का आगमन हुआ था। जिसकी खुशी में नौटंकी का आयोजन किया गया था। लेकिन नौटंकी का तमाशा दिखाने आये कलाकारों की डी सी एम में विस्फोट हो गया। जिससे डीसीएम के चिथड़े उड़ गये। इस विस्फोट में राजू पुत्र सुंदर लाल 50 वर्षीय थाना पटरंगा जिला अयोध्या की दर्दनाक मौत हो गयी है और दो अन्य घायल है।

स्थानीय लोगों ने घायल बनवारी लाल पुत्र सलिक राम 40 वर्षीय ग्राम इंद्र पुर थाना रामसनेहीघाट व धन्नू पुत्र जियालाल 45 वर्षीय ग्राम रसूलपुर कला थाना दरियाबाद के निवासी थे । जबकि अभी तक मृतक व्यक्ति का पता नही चल सका ह । को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर पहुँचाया गया । जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पड़ें:-गंगा में स्नान करते समय तीन युवकों की डूबने से मौत, एक अन्य लापता

संबंधित समाचार