ललितपुर: नाले में गिरने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। जिले के कोतवाली तालबेहट थानाक्षेत्र में रविवार को खेलते समय नाले में गिरने से दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम वरीकलां निवासी मुन्ना राजा का दो वर्षीय बालक कार्तिक आज घर के पास बने पम्प के समीप खेल रहा था, तभी अचानक खेलते …

ललितपुर। जिले के कोतवाली तालबेहट थानाक्षेत्र में रविवार को खेलते समय नाले में गिरने से दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम वरीकलां निवासी मुन्ना राजा का दो वर्षीय बालक कार्तिक आज घर के पास बने पम्प के समीप खेल रहा था, तभी अचानक खेलते समय मासूम पम्प के पास बने नाले में गिर गया, जब मौके पर उपस्थित लोगों ने देखा तो उसे नाले में भरे पानी से निकाला, लेकिन वह बेसुध हो गया था।

परिजन उसे उपचार के लिए उच्चीकृत स्वास्थ्य केन्द्र लाये, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें-इटावा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गिरफ्तार किए आठ वाहन लुटेरे

संबंधित समाचार