बरेली: लंबे इंतजार के बाद लोगों को तपती गर्मी से मिली राहत, सुबह-सुबह हुई तेज बारिश से तापमान में आई गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल गई है। आज सुबह से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। वैसे तो रविवार से ही मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा था। सुबह को चिलचिलाती धूप के बाद शाम को तेज हवाओं ने …

बरेली, अमृत विचार। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल गई है। आज सुबह से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। वैसे तो रविवार से ही मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा था। सुबह को चिलचिलाती धूप के बाद शाम को तेज हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। वहीं आज सुबह आंधी के साथ आसमान में काली घटाएं छा गईं, देखते ही देखते दिन में रात नजर आने लगी, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

वहीं सुबह के वक्त अचानक आई आंधी के चलते लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। जब लोगों ने सुबह उठकर देखा तो घर का सामान आंधी की वजह से बिखर गया था। साथ ही कुछ घरों की टीन शेड भी आंधी में उड़ गईं। वहीं तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई। सुभाषनगर में 33 केवी लाइन तेज हवा के चलते ब्रेकडाउन में चली गई। इसके अलावा किला, कुतुबखाना और शहदाना फीडर पर भी सुबह के समय बिजली गुल हो गई।

वहीं मॉनसून आने से पहले हुई इस बारिश ने नालों की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी है। जगह-जगह गलियों, सड़कों पर पानी भर गया। इतना ही नहीं सरकारी दफ्तरों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली सप्लाई ठप

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव