बुलंदशहर: युवक पर चलाई गई ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने 18 राउंड की फायरिंग, तमंचा लहराते हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में एक युवक की दिन दहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि आरोपियों ने युवक पर 18 राउंड फायरिंग की। इसमें कई गोलियां उसके शरीर के अंदर से पार हो गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए। युवक को अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों …

बुलंदशहर। जिले में एक युवक की दिन दहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि आरोपियों ने युवक पर 18 राउंड फायरिंग की। इसमें कई गोलियां उसके शरीर के अंदर से पार हो गई।

बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए। युवक को अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस पूरी घटना को पुरानी रंजिश ही मान रही है, जिस प्रकार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं है। बदमाश घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि युवक को पांच से छह गोलियां लगी। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें-बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा प्रस्तावित

संबंधित समाचार