बरेली: हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सेंट्रल जेल में सजा काट रहा 65 वर्षीय बुजुर्ग कैदी कई दिनों से बीमार चल रहा था। आज उसने जेल में इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया। बिजनौर के तरीवनपुर चंद के रहने वाले 65 वर्षीय रामशरण सेंट्रल जेल में हत्या की …

अमृत विचार, बरेली। सेंट्रल जेल में सजा काट रहा 65 वर्षीय बुजुर्ग कैदी कई दिनों से बीमार चल रहा था। आज उसने जेल में इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया। बिजनौर के तरीवनपुर चंद के रहने वाले 65 वर्षीय रामशरण सेंट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहे थे।

परिजनों ने बताया कि बिजनौर में काफी साल पहले राहुल नाम के युवक की हत्या हो गई थी। जिसमें रामशरण व बब्लू को नामजद किया था। 2007 में आरोप सिद्ध होने पर उन्हें अजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। कुछ समय पहले बब्लू जेल से रिहा हो गया, लेकिन वह सजा काट रहे थे। बिजनौर से कुछ समय पहले ही उन्हें बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। कुछ समय पहले उसे लकवा मार गया था, इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: दुष्कर्म और धर्मांतरण कराने की रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रॉपर्टी डीलर से मांगे 10 लाख

संबंधित समाचार