यूपी में राज्यसभा का रण, कल से दाखिल होंगे 11 सीटों के लिये नामांकन
लखनऊ। प्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हो रही 11 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 मई से शुरू होगी। इसको लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 11 सीटों के लिए 31 मई तक नामांकन …
लखनऊ। प्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हो रही 11 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 मई से शुरू होगी। इसको लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 11 सीटों के लिए 31 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
पहली जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे, जबकि 10 जून को मतदान होगा। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इसी दिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होने के साथ ही परिणाम की घोषणा की जाएगी। बता दें कि जिन राज्यसभा सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म हो रहा है। इनमें भाजपा के पांच, सपा के तीन, बसपा के दो और कांग्रेस के एक सदस्य शामिल हैं।
भाजपा से जिन पांच सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें जय प्रकाश, शिव प्रताप, संजय सेठ, सुरेन्द्र सिंह नागर और सैय्यद जफर इस्लाम हैं। बसपा से सतीश चन्द्र मिश्र व अशोक सिद्धार्थ हैं, जबकि कांग्रेस से कपिल सिब्बल व सपा से रेवतीरमण सिंह, सुखराम सिंह यादव व विशंभर प्रसाद निषाद हैं।
यह भी पढ़ें:-राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े ने नामांकन किया दाखिल
