केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- लोगों को बीजेपी में भेजने का काम कर रही पार्टी
केरल। केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कांग्रेस पर हमला बोला है। सीएम पिनराई विजयन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसा सिस्टम बन गई है जो लोगों को बीजपी में भेजने का काम करती है। थ्रीक्काकरा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के प्रचार में लोगों को संबोधित करते हुए …
केरल। केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कांग्रेस पर हमला बोला है। सीएम पिनराई विजयन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसा सिस्टम बन गई है जो लोगों को बीजपी में भेजने का काम करती है। थ्रीक्काकरा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के प्रचार में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जो पूरे देश में हाशिए पर चली गई है। अब कांग्रेस एक ऐसा सिस्टम बनती जा रही है जो लोगों को बीजेपी में भेजने का काम कर रही है।
वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बर्बाद होती नजर आ रही है। केरल में जो लोग इस पार्टी में हैं वो लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। कई लोग ऐसे रहे हैं जो पहले कांग्रेस में थे और मंत्री और सांसद बनने के लिए बीजेपी में शामिल हो गए।
