हरदोई: मौसेरा भाई बनकर प्रेमिका की ससुराल जा पहुंचा प्रेमी, पति ने किया पुलिस के हवाले
हरदोई। प्यार में अंधा एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के ससुराल मौसेरा भाई बनकर पहुंच गया और बेवफाई से नाराज होकर उसने प्रेमिका के एक थप्पड़ जड़ दिया। पति द्वारा देखने जाने के बाद मामला बिगड़ गया। ससुराल से पति ने जानकारी ली तो पता चला कि उसका कोई मौसेरा भाई नहीं है। पति ने फर्जी …
हरदोई। प्यार में अंधा एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के ससुराल मौसेरा भाई बनकर पहुंच गया और बेवफाई से नाराज होकर उसने प्रेमिका के एक थप्पड़ जड़ दिया। पति द्वारा देखने जाने के बाद मामला बिगड़ गया। ससुराल से पति ने जानकारी ली तो पता चला कि उसका कोई मौसेरा भाई नहीं है। पति ने फर्जी मौसेरे भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शाहजहांपुर जनपद के थाना रामचंद्र मिशन की रहने वाली यह कृतिका विभाग शाहाबाद के एक मोहल्ले में 14 मई हुआ।
कल्याणपुर कानपुर का रहने वाला एक युवक शाहजहांपुर रेलवे की तैयारी कर रहा था। पड़ोस में रहने की वजह से उसके युवती से प्रेम संबंध हो गए। उसकी गैर हाजिरी में प्रेमिका का विवाह हो गया। जब उसे पता चला तो वह प्रेमिका का मौसेरा भाई बनकर ससुराल आ पहुंचा। यहां ससुराल में उसने अकेले में बेवफाई का उलाहना देते हुए प्रेमिका के थप्पड़ जड़ दिया। पति ने यह हरकत देख ली। तत्काल पति ने अपनी ससुराल फोन करके जानकारी ली तो पता चला उसका कोई मौसेरा भाई नहीं है। आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
पढ़ें-हरदोई: एक हफ्ते के बाद कुएं में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
