बरेली: शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण मना करने पर युवती ने किया सुसाइड
अमृत विचार, बरेली। शादी का झांसा देकर एक युवक छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। जब छात्रा के परिजनों ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया, इससे आहत होकर उसने सुसाइड कर लिया । छात्रा की मां का आरोप है पुलिस वालों ने तहरीर में खेल कर दिया। इस मामले में …
अमृत विचार, बरेली। शादी का झांसा देकर एक युवक छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। जब छात्रा के परिजनों ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया, इससे आहत होकर उसने सुसाइड कर लिया । छात्रा की मां का आरोप है पुलिस वालों ने तहरीर में खेल कर दिया। इस मामले में उन्होंने एसएसपी से समेत मुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग से शिकायत की है।
थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ में रहने वाली लक्ष्मी देवी ने बताया उनकी बेटी पायल दसवीं की छात्रा थी उसका सुभाष नगर के मढ़ीनाथ निवासी प्रखर सक्सेना नाम के युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रखर ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण शुरू कर दिया इस बीच उनकी बेटी गर्भवती भी हो गई । आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो सभी ने प्रखर व उसके परिवार पर शादी का दबाव बनाया। प्रखर ने शादी से इंकार कर दिया।
जब यह बात पायल को पता चली तो उसने 14 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। महिला का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लिखवाने में खेल कर दिया।और आरोपी को बचा लिया गया, मृतका की मां ने इस घटना को लेकर आज एसएसपी एसएसपी ऑफिस पहुंची उसने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है इसके साथ ही राज्य महिला आयोग वह मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है।
ये भी पढ़ें- बरेली: वैक्सीनेशन केंद्रों पर सन्नाटा सिर्फ 14 फीसदी लोगों ने ही लगवाई बूस्टर डोज
