बहराइच: मौत के कुएं में स्टंट कर रहा युवक बाइक से गिरकर घायल, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दरगाह में चल रहे जेठ मेले में मौत का कुंवा में युवक बाइक से स्टंट करते समय गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया। कर्मचारियों ने शो रोक कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के दरगाह जेठ मेले में कई सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम चल रहे हैं। मंगलवार को …

बहराइच। दरगाह में चल रहे जेठ मेले में मौत का कुंवा में युवक बाइक से स्टंट करते समय गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया। कर्मचारियों ने शो रोक कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के दरगाह जेठ मेले में कई सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम चल रहे हैं। मंगलवार को जेठ मेले में मौत का कुंवा में बाइक और कार सवार लोग गोलाई में स्टंट कर रहे थे। तेज रफ्तार बाइक से स्टंट करते समय युवक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिससे उसे काफी चोट आई। कार्यक्रम रोक कर सहयोगियों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। युवक का नाम भी पता नहीं चल सका है। सभी बाहर के रहने वाले हैं।

पढ़ें-आगरा: आज ताजनगरी में तापमान पहुंच सकता है 40 डिग्री के पार, जानें मौसम का मिजाज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा