पीलीभीत: भाई से हुई मारपीट के बाद ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत
अमृत विचार, पीलीभीत। मामूली कहासुनी पर भाई के परिवार से हुई मारपीट के कुछ घंटे बाद ही ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रात भर लापता रहने के बाद दूसरे दिन उसका शव गांव के बाहर एक खेत पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी …
अमृत विचार, पीलीभीत। मामूली कहासुनी पर भाई के परिवार से हुई मारपीट के कुछ घंटे बाद ही ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रात भर लापता रहने के बाद दूसरे दिन उसका शव गांव के बाहर एक खेत पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिवार वालों ने बीती रात हुई मारपीट के बारे में बताते हुए हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन शुरू कर दी है। घटना के लेकर गांव में हड़कंप मचा रहा।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव औरिया के रहने वाले 45 वर्षीय लालता प्रसाद मजदूरी करते थे। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे किसी बात को लेकर उनका छोटे भाई के परिवार से विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें लालता प्रसाद, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, बेटा मुकेश घायल हो गए। उसके बाद अचानक लालता प्रसाद लापता हो गए।
परिवार का कहना है कि कोई उन्हें घर से बुलाकर ले गया था। कुछ देर इंतजार करने के बाद परिवार वाले तलाश को निकले, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। दूसरे दिन बुधवार सुबह गांव के बाहर एक खेत पर लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ पर लालता प्रसाद का शव रस्सी के बने फंदे से लटका मिला। ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तो उनकी नजर शव पर पड़ी।
कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। जिसमें परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और फिर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: बहुचर्चित खनन मामले में डीएम का आदेश निरस्त, ठेकेदार को राहत
