अयोध्या: उधार लिए पैसे को हड़पने की थी युवक की साजिश, पुलिस ने मामले का किया पर्दाफाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के सरायराशी गांव के पास 1.70 लाख रुपये लूटे जाने की घटना फर्जी निकली। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इसका खुलासा करते हुए लूट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार उधार लिए गए दो लाख देने से बचने के लिए काशीराम …

अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के सरायराशी गांव के पास 1.70 लाख रुपये लूटे जाने की घटना फर्जी निकली। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इसका खुलासा करते हुए लूट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार उधार लिए गए दो लाख देने से बचने के लिए काशीराम ने लूट का नाटक रचा था। पुलिस ने उसी के घर में भूसे में छिपा कर रखे गए 1.70 लाख बरामद किए हैं।

बुधवार को यहां एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कथित लूट के वादी मुकदमा काशीराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सरायराशी के पास एक व्यक्ति से तीन बदमाशों द्वारा एक लाख 70 हजार रुपये लूट लिया गया है और झीना छपटी में पीड़ित घायल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने कथित पीड़ित काशीराम यादव पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम राजेपुर को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

जांच पड़ताल में घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पीड़ित से पूछताछ की गयी। तब उसने राज उगला। उसने पुलिस को बताया उसके द्वारा हरिराम निवासी पटरंगा से दो लाख रुपए उधार लिया गया था। वह बार-बार तकादा कर रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को पत्नी के खाते से एक लाख सत्तर हजार रुपये निकाला। रुपये न लौटने पड़े इसे लेकर उसने पत्नी को रुपये देकर घर भेज दिया और उसके बाद लूट का हल्ला मचाया। आरोपी की पत्नी की निशानदेही पर उसके घर से भूसे के ढेर से पैसे बरामद कर लिए गए हैं।

पढ़ें-लखनऊ: मिलावटी पेट्रोल- डीजल के धंधे का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार