छत्तीसगढ़: बीजापुर में एक जवान ने की आत्महत्या
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के एक जवान ने ब्लेड से काट कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जैतालूर मार्ग पर स्थित केन्द्रीय सुरक्षा बल 170 बटालियन कैम्प में मंगलवार की दोपहर आरक्षक मोहन ने इलेक्ट्रिक ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। साथी जवानों ने मोहन को खून से लथपथ …
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के एक जवान ने ब्लेड से काट कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जैतालूर मार्ग पर स्थित केन्द्रीय सुरक्षा बल 170 बटालियन कैम्प में मंगलवार की दोपहर आरक्षक मोहन ने इलेक्ट्रिक ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली।
साथी जवानों ने मोहन को खून से लथपथ देखा तो घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। मोहन के शरीर के कई अन्य अंगों पर भी कटने के निशान थे। घटना के बाद देर शाम जवान के शव को एम्बाबिंग के लिए मेडिकल कालेज डिमरापाल भेजा गया। वहां पीएम के पश्चात जवान के शव को गृह राज्य हरियाणा भिजवाया गया है।
बताया गया है कि मृतक जवान मूलतरू हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला था। अप्रैल 2009 में उसने सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी।
इसे भी पढ़ें- झीरम घाटी नक्सली हमले की बरसी पर बोले सीएम बघेल, कहा- जांच में बाधा डाल रही भाजपा
