पीलीभीत: फंदे पर लटका मिला युवक का शव
अमृत विचार, दियोरियाकलां। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर …
अमृत विचार, दियोरियाकलां। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पैंतभोजी के निवासी गयाप्रसाद ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार घर से बिना बताए चला गया था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों से मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। शव मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। मृतक चार भाई-बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद मां राम गीता का रोकर बुरा हाल रहा।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बच्चों को पढ़ाने वाले परिजनों की कुर्बानियों का हो रहा अपमान
