लखनऊ : रियल स्टेट कंपनी ने हड़पे 12.63 लाख रुपये
लखनऊ । बाराबंकी के रामनगर निवासी अमरनाथ ने गोमतीनगर कोतवाली में ओसियन ग्रीन कम्पनी के निदेशकों के खिलाफ सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख 63 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए अमरनाथ ने …
लखनऊ । बाराबंकी के रामनगर निवासी अमरनाथ ने गोमतीनगर कोतवाली में ओसियन ग्रीन कम्पनी के निदेशकों के खिलाफ सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख 63 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए अमरनाथ ने बताया कि वे लखनऊ में जमीन खरीदना चाहते थे। वर्ष 2019 में उन्होंने विनीतखंड स्थित ओसियन ग्रीन कम्पनी के निदेशक अनिल कुमार अग्रवाल से संपर्क किया। अनिल ने कम कीमत में प्लॉट देने की बात कही। अमरनाथ ने डेढ़ हजार वर्ग फीट का प्लॉट बुक कराकर विभिन्न तारीखों में 12 लाख 63 हजार रुपये दिए, पर उन्हें जमीन नहीं दी गई।
पूछताछ करने पर अनिल टाल-मटोल करता रहा। अमरनाथ ने अनिल के खिलाफ गोमती नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई, पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। अंतत: कोर्ट में शिकायतवाद दी। कोर्ट के निर्देश पर गाेमती नगर कोतवाली में मामला दर्ज लिया गया।
यह भी पढ़ें : लखनऊ: जालसाजों ने हेड कांस्टेबल समेत दो से ठगे 10 लाख रुपये, केस दर्ज
