लखनऊ: डीआईजी निबंधन के घर हुई चोरी, जानें क्या-क्या ले उड़े चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । कैंट की दिलकुशा कॉलोनी में चोरों ने उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) निबंधन अजय कुमार त्रिपाठी के घर से टोटियां चोरी कर लीं। उन्होंने कैंट कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वे सोमवार को ड्यूटी पर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने हाथ साफ किया है। बताया जा रहा …

लखनऊ । कैंट की दिलकुशा कॉलोनी में चोरों ने उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) निबंधन अजय कुमार त्रिपाठी के घर से टोटियां चोरी कर लीं। उन्होंने कैंट कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वे सोमवार को ड्यूटी पर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने हाथ साफ किया है।

बताया जा रहा है कि डीआईजी शाम को जब घर वापस लौटे तो पाया कि मेन गेट खुला हुआ था। बाथरूम में लगी टोटी, वाश बेसिन व कुछ अन्य सामान गायब था। जानकारी होने पर डीआईजी ने पुलिस को सूचना दी है। इंस्पेक्टर कैंट शिवचरण ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ: हर दिन बंद घरों को निशाना बना रहे चोर, चोरी के बढ़ते मामलों पर पुलिस मौन!

संबंधित समाचार