बाराबंकी: हैदरगढ़ का प्रस्ताव शासन को प्रेषित, सुबेहा की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हैदरगढ़ और सुबेहा को नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इन नगर पंचायतों की सीमा का विस्तार करने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था । बुधवार को जिलाधिकारी हैदरगढ़ सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने हैदरगढ़ नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने का प्रस्ताव शासन को …

बाराबंकी। हैदरगढ़ और सुबेहा को नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इन नगर पंचायतों की सीमा का विस्तार करने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था । बुधवार को जिलाधिकारी हैदरगढ़ सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने हैदरगढ़ नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

भेजे गए प्रस्ताव में नगर पंचायत हैदरगढ़ से सटे हुए ग्राम पंचायतों के नौ गांवों को काट कर नगर पालिका परिषद बनाने में शामिल किया गया है। प्रस्ताव में रनापुर ग्राम पंचायत के गांव मिश्ररनपुरवा, नरेंद्रपुर व नगर पंचायत के हैदरगढ़ का पूरा भटखेरा वार्ड, लिल्हौरा पूरा वार्ड, अंसारी ग्राम पंचायत का गांव पूरे निरंजन दास बाबा व पेचरुआ ग्राम पंचायत व जासेपुर ग्राम पंचायत का दीवानखेर उर्फ बाबा पुरवा शामिल किया गया है।

अब शासन की स्वीकृति मिलने के बाद हैदरगढ़ नगर पंचायत से नगर पालिका परिषद बन जाएगा। अभी तक हैदरगढ़ नगर पंचायत में लिल्हौरा वार्ड, पूरे मितई पुरवा वार्ड, सुभाष वार्ड, ब्राह्मनान वार्ड, घोसियाना वार्ड, कुरेशी वार्ड, कोठी वार्ड, सब्जी मंडी वार्ड, भटखेड़ा वार्ड, ठाकुरद्वारा वार्ड कुल दस वार्ड आते थे अब ग्रामीण अंचल के नौ गांवों को शामिल कर लेने पर यहां वार्ड भी बढ़ जाएंगे।

हैदरगढ़ के सीमा विस्तार के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था

उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि हैदरगढ़ के सीमा विस्तार के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था जिसका प्रस्ताव शासन को बुधवार भेज दिया गया। शासन से स्वीकृति मिलने पर हैदरगढ़ नगर पंचायत का विस्तार करके इसे नगर पालिका परिषद का दर्जा प्राप्त हो जाएगा। बताया कि सुबेहा नगर पंचायत का भी शासन से सीमा विस्तार करने का आदेश मिला है। शीघ्र ही वहां का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

पढ़ें-बहराइच: रहस्यमयी हालत में लापता हुए दो किशोर, तलाश जारी

संबंधित समाचार