मेरठ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरा, आसपास के जिलों में भी साफ रहेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। प्री मानसून की बारिश ने मेरठ और आसपास के जिलों में लोगों को गर्मी से राहत दी। रविवार व सोमवार को हुई बारिश के बाद मेरठ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिर गया। बारिश से पहले तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। मौसम विभाग का …

मेरठ। प्री मानसून की बारिश ने मेरठ और आसपास के जिलों में लोगों को गर्मी से राहत दी। रविवार व सोमवार को हुई बारिश के बाद मेरठ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिर गया। बारिश से पहले तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से फिर से लोगों को गर्मी झेलनी पड़गी। आज तेज धूप खिले रहने के साथ तापमान भी 36 डिग्री पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बागपत और आसपास के जिलों मे भी धूप के साथ मौसम साफ रहेगा। हवा की स्पीड 6 किमी प्रति घंटा रहेगी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा।

पढ़ें- UP Weather Report: मौसम विभाग ने हल्के बादल छाए रहने की जताई आशंका, भीषण गर्मी के प्रकोप से जारी रहेगी राहत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज