मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल बीएड के छात्र की उपचार के दौरान मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन स्थित जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सड़क हादसे में घायल बीएड प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रामपुर में अजीब नगर थाना क्षेत्र में …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन स्थित जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सड़क हादसे में घायल बीएड प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
रामपुर में अजीब नगर थाना क्षेत्र में पसीपुरा गांव निवासी सुमित 19 पुत्र कससिंह बीएड प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह 20 मई को थाना क्षेत्र में मुरसाना एडमिट कार्ड निकलवाने बाइक पर सवार होकर गया था। उसका 24 तारिख को बीएड का पेपर था। वह मेरठ स्थित निजी कॉलेज से बीएड प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान मुरसेना में दोपहर करीब 1 बजे उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक हादसे को अंजाम देकर ट्रैक सहित मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल को आना फानन में रामपुर सीएससी में भर्ती कराया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को मुरादाबाद कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का कुछ दिन उपचार किया गया लेकिन वहा भी घायल की हालत बिगड़ी देख चिकित्सकों ने घायल को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार को करीब 3 बजे घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौप दिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक ने गंवाई जान
