अयोध्या: नलकूप स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बालापुर मजरे बनखोदवा में गुरुवार को 59 वर्षीय किसान की निजी नलकूप के स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बालपुर मजरे बनखोदवा के रहने वाले किसान भोला तिवारी (59) …

अयोध्या। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बालापुर मजरे बनखोदवा में गुरुवार को 59 वर्षीय किसान की निजी नलकूप के स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बालपुर मजरे बनखोदवा के रहने वाले किसान भोला तिवारी (59) वर्ष पुत्र रामकेवल तिवारी सुबह अपने नलकूप पर धान की नर्सरी डालने के लिए खेत में पानी भरने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने नलकूप चालू करने के लिए स्टार्टर ऑन करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि किन्ही कारणों से स्टार्टर में करेंट उतरा हुआ था, जिसकी चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई।

आसपास काम कर रहे लोगों ने जब उन्हें गिरते देखा तो भाग कर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान घनश्याम चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना विद्युत विभाग के जेई और पुलिस को दे दी गई है। परिवार में मातम छा गया है।

पढ़ें-अयोध्या: डिप्टी सीएम मौर्य पर टिप्पणी से भड़की भाजपा, भाजपाइयों ने अखिलेश का फूंका पुतला

संबंधित समाचार