अमेरिका: स्कूल में गोलीबारी में मारे गए बच्चे के पिता बोले- पुलिस की कार्रवाई धीमी
ह्यूस्टन। टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी में मारे गए एक बच्चे के पिता ने कहा कि पुलिस बल इस स्थिति के लिए तैयार नहीं थे और उनकी प्रतिक्रिया धीमी थी। जेवियर काजरेस चौथी कक्षा में पढ़ने वाले जैकलीन काजरेस के पिता हैं। जैकलीन उन 19 लोगों में से एक हैं, जो उवाल्डे के …
ह्यूस्टन। टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी में मारे गए एक बच्चे के पिता ने कहा कि पुलिस बल इस स्थिति के लिए तैयार नहीं थे और उनकी प्रतिक्रिया धीमी थी। जेवियर काजरेस चौथी कक्षा में पढ़ने वाले जैकलीन काजरेस के पिता हैं।
जैकलीन उन 19 लोगों में से एक हैं, जो उवाल्डे के रॉब प्राथमिक विद्यालय में एक कक्षा में गोलीबारी के दौरान दो शिक्षकों के साथ मारे गए। काजारेस ने कहा जब उन्होंने गोलीबारी के बारे में सुना तो वह स्कूल के लिए निकल पड़े। उनके अनुसार, वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि इमारत के बाहर पुलिस की भीड़ थी। काजारेस ने कहा कि वह परेशान थे कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी।
उन्होंने अन्य लोगों के साथ खुद अंदर जाने का फैसला किया। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि आरोपी सल्वाडोर रामोस ने स्कूल के बाहर एक सुरक्षा अधिकारी पर गोली चलाई थी और एक बार स्कूल में उसने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मार कर घायल कर दिया था। टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के निदेशक स्टीव मैकक्रॉ का कहना है कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने तुरंत 18 वर्षीय हमलावर रामोस को पकड़ कर उसे वहीं मार गिराया।
ये भी पढ़ें:- सेनेगल में दर्दनाक हादसा, अस्पताल में आग लगने से 11 बच्चों की मौत
